मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Update: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, कई राज्यों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; देखें IMD का पूर्वानुमान

On: June 8, 2025 6:58 PM
Follow Us:
How will the weather be across the country tomorrow

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिस वजह कभी भीषण गर्मी तो कभी बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न राज्यों में अगले सात दिनों के दौरान मौसम का मिजाज अलग-अलग देखें की मिलेगा।

पूर्वोत्तर, दक्षिण और पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियों के चलते हल्की से भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रह सकता है। Weather Update

उत्तर-पश्चिम में गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जून के बीच उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उससे पहले 8-11 जून के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: आयोग की मंजूरी बाकी, कुरैशी समुदाय को OBC में शामिल होने पर अटका फैसला

9 जून को पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू का अनुमान है। 9 और 10 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में गर्म रातों की चेतावनी भी दी गई है।

जानें दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग एक अनुसार केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में 10 से 14 जून के बीच भारी वर्षा हो सकती है।

13 और 14 जून को केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। आंतरिक कर्नाटक में 12 जून को 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी चलने की आशंका है। Weather Update

यह भी पढ़ें  Haryana News: इस मेडिकल कालेज में दाखिला लेने का सुनहरा मौका, नहीं लगेगी फीस

पूर्वोत्तर भारत में मानसून रहेगा सक्रिय

IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 11 से 14 जून के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 13 जून तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। त्रिपुरा में 8 से 12 जून के दौरान गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

पूर्व और मध्य में बारिश की संभावना

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 11-12 जून को बिहार और विदर्भ में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं (70 किमी प्रति घंटे तक) चल सकती हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 9 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: पहली पिलाई दोस्त को शराब, फिर चाकूओं से गोद कर दी हत्या

पश्चिम भारत में बारिश के संकेत

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 8 से 14 जून के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 12-14 जून के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। Weather Update

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now