मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Update : दिल्ली-NCR और हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का पूर्वानुमान

On: June 5, 2025 6:23 AM
Follow Us:
Weather Update

Weather Update : देश के उत्तर भारत इलाके में मौसम ने करवट बदल ली है। इस क्षेत्र के ज्यादातर राज्यों में बारिश के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं प्री-मानसून 2025 की गतिविधियों के चलते उत्तर भारत में मौसम बार-बार बदल रहा है। इसके चलते जून की शुरुआत में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

उधर, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

दिल्ली में आज का मौसम :

यह भी पढ़ें  Haryana crime: सांई इंटरप्राइजेज धारूहेड़ा ने की 34 करोड़ धोखाखडी, मामला दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यह अलग बात है कि इसके लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

NCR में आज का मौसम :

NCR के शहरों की बात करें तो यहां बीते दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को बेहद राहत पहुंचाई है, लेकिन धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें  Toll Tax: अब बार-बार नहीं देना होगा टोल टैक्स, सरकार लागू करने जा रही ये नियम

हरियाणा में आज का मौसम:

मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में 5 जून को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि गुरुवार को राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने का अलर्ट है।

पंजाब में आज का मौसम :

पंजाब में 5 जून को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है, हालांकि उस दिन आंधी या तेज तूफान को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

राजस्थान में आज का मौसम :

राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार को भी तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 5 जून को राज्य के 31 जिलों में आंधी-बारिश की आशंका है, जबकि 21 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें  बडी खबर: संदीप बोहरा, दिनेश राव, रामनिवास व खेमचंद सैनी को भाजपा ने किया निष्कासित, जानिए क्यों

UP में आज का मौसम:

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक भेडिटरी बढ़ोतरी हो सकती है। 5 जून के बाद बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ सकता है। IMD के मुताबिक, पछुआ हवा चलेगी और तापमान में तेज वृद्धि होगी। इसके चलते अगले सप्ताह 9 जून तक तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now