मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: गर्मी में धूप और लू से कैसे बचे, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

On: April 20, 2025 9:07 AM
Follow Us:
हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। गर्मी चरम सीमा है। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़ते तापमान-लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी पालन करे।

Best24News, Haryana News: हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। गर्मी चरम सीमा है। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़ते तापमान-लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी पालन करे।

डीसी रेवाडी अभिषेक मीणा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन से आह्वान किया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करते हुए हीट वेव से बचे रहें। उन्होंने बताया कि गर्म लहर की स्थिति में लू के प्रभाव को कम करने तथा लू के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। Haryana News

हीटवेव यानी लू की चपेट में आने के कारण शरीर में पानी की कमी, हीटस्ट्रोक, उल्टी, चक्कर आना, बुखार, सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कई बार हीट वेव जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। हीटवेव से सुरक्षि‍त रहने के ल‍िए कुछ ट‍िप्‍स को फॉलो कर अपना व परिवार का बचाव रख सकते है।

यह भी पढ़ें  Weather Alert: हरि​याणा के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

हीटवेव से बचने के ल‍िए क्‍या करें-
हीटवेव से बचने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इसके लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इसके अलावा, आप नारियल पानी, नींबू पानी, ओआरएस और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय का सेवन कर सकते हैं। अपने घर को ठंडा रखें, इसके लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें। घर से बाहर धूप में निकलते समेत चश्मा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें और छाते का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें  Haryana: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटने से दर्जनों लोग घायल, एक पुलिसकर्मी की मौत

शरीर को अच्छी तरह कवर करके ही घर से बाहर निकलें। हीटवेव से बचने के लिए सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सूती कपड़े आपके शरीर को ठंडा रखने में मददगार साबित होते हैं। ताजे फलों और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए पर्याप्त पानी दें। अगर आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

हीट वेव से बचने के ल‍िए क्‍या न करें-
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में न निकलें। शराब, कोल्ड-ड्रिंक्स जैसी कार्बोनेट ड्रिंक्स का सेवन न करें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें। पालतू जानवरों या बच्चों को कभी भी बंद कारों जैसे पार्क किए गए वाहनों में न छोड़ें। नंगे पांव बाहर न जाएं।

यह भी पढ़ें  Haryana Cyber crime: पैसे भेजने के बाद लिंक भेज 50 हजार की ठगी

बहुत गर्मी में तुरंत ठंडे पानी से नहाने से बचें। इससे तबीयत खराब हो सकती है। अगर आप देर तक बाहर रहते हैं, तो इससे आप लू की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए इस स्‍थि‍त‍ि से बचना चाह‍िए।

जानवरों की भी करें देखभाल
डीसी ने बताया कि जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें,यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now