Heat waves: हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम बदलता जा रहा है। गर्मी के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच, मौसम विभाग ने इस साल पहली बार राज्य में लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि 14 जून तक प्रदेश में लू चलेगी। इस दौरान अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से अधिक हो जाएगा। मंगलवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया।
इन जिलो में रहेगा लू का अलर्ट: बता दे कि हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला पलवल, मेवात, , कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
धूप में नही नही निकलने की अपील। जिला प्रशाास ने लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं। वह चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लू के चलते दिनभर बाजार में सन्नाटा छाया रहा।















