Haryana Weather : हरियाणा में मौसम अपना मिजाज लगातार बदल रहा हैं। प्रदेश में वीरवार को 9 जिलों में हुई बरसात से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली हैं। जिस वजह तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अब 9 जून तक मौसम खुश्क रहेगा। इससे अधिकतम तापमान के फिर से बढ़ने की संभावना है।
IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वीरवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नारनौल जिले में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो 6 जून से हवाओं में बदलाव होगा। उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम खुश्क होगा। पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
हरियाणा में कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। जिससे किसान और आमजन प्रभावित हुए हैं। सिरसा में बुधवार रात को तेज बारिश हुई। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति दिन- रात प्रभावित हुई। आलम यह था कि सुबह शहर के एक हिस्से में 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जिस कारण नगर परिषद में सभी सेवाएं प्रभावित रही।
















