Weather update: इंतजार खत्म, आज से हरियाणा में सक्रिय होगा मानूसन, पढिए Latest update

On: June 24, 2024 7:42 AM
Follow Us:
Weather Forecast

Weather update: मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नमी वाली हवाओं के पहुंचने व गर्मी के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने से रविवार को प्रदेश के फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, यमुनानगर जिले में तेज हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश हुई। सोमवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

इस बार मानसून में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। इसकी वजह यह है कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मानसून टर्फ रेखा गुजरने की संभावना बन रही है, जिस कारण इस हिस्से में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से भरपूर मात्रा में नमी वाली हवाओं के चलने से जबरदस्त बारिश की गतिविधियां मिलेगी

BARISH ALERT

24 से 26 तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। हालांकि रविवार को प्री मानसून की गतिविधियों के कारण उत्तरी, दक्षिणी व दक्षिणी पूर्व जिलों में हल्की बारिश हुई।

 

नमी वाली हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन इस कारण से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

WEATHER

जानिए आगे कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
आने वाले चार पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान संपूर्ण इलाके में आंशिक बादल और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। सोमवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है।

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक व सोनीपत में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।

 

साथ ही नमी वाली हवाओं के चलने से लोगों को अभी उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून 28 जून तक पहुंच जाएगा और 1 जुलाई तक यह सभी हिस्सों को कवर कर लेगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now