Weather Alert: हरियाणा का ये शहर रहा सबसे ठंडा, जानिए अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम?

On: January 16, 2026 5:41 PM
Follow Us:
WEATHER ALERT

Weather Alert: दक्षिण हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। लोहड़ी पर्व के बाद बुधवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। एक बार फिर ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है।

22 से 25 जनवरी के बीच मौसम में होगा बदलाव: विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह शीत लहर बनी हुई है। नारनौल के मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक ठंड का असर बना रह सकता है। इसके बाद 22 से 25 जनवरी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ हरियाणा के एनसीआर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके पश्चात एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है, जिससे ठंड का असर आगे भी जारी रहने की संभावना है।Weather Alert

रेवाड़ी सबसे ठंडा जिला रहा: मोसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में रेवाड़ी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोनीपत सहित दक्षिण हरियाणा के अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

 

तापमान की स्थिति
जिला नामअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
गुरुग्राम195.5
फरीदाबाद197
पलवल185
रेवाड़ी20.50.7
नूंह176
नारनौल151.5
सोनीपत17.62.7

 

 

कई इलाकों में घना कोहरा छाया’: बता दे कि कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ था और कोहरा भी कम देखने को मिल रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह स्थिति बदल गई। सुबह करीब सात बजे तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कार्यदिवस होने के कारण सुबह जल्दी घर से निकलने वाले वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ा। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और यातायात पर भी असर पड़ा।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजारी’ के चलते आमजन के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। इसी बीच हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। ठंड और कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने में होने वाली परेशानी से फिलहाल निजात मिली है। जिला प्रशासन ने मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now