Viral News: पति विदेश में करता था नौकरी, ससुर के साथ रहती थी बहू, पत्नी अचानक हुई प्रेग्नेंट, फिर जो हुआ ये कांड

On: May 31, 2025 2:12 PM
Follow Us:
haryana

Viral News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गेंहू के खेतों में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक महिला की मौत प्रेम प्रसंग में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति विदेश में नौकरी करता है और वह अपने ससुर के साथ घर पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक मृतका 4 महीने की गर्भवती थी।Viral News

जानकारी के मुताबिक मृतका शहनाज बानो की शादी अंतू के जगदीश गांव के रहने वाले मकबूल अहमद से हुई थी। मकबूल अहमद नौकरी करने साऊदी गया हुआ है, यहां पर शहनाज अपने ससुर के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है कि शहनाज का प्रेम प्रसंग इरफान के साथ चल रहा था। इरफान का ननिहाल अंतू में था। ननिहाल में आने जाने के कारण उसकी जान पहचान शहनाज बानो के साथ हुई थी।

वहीं मृतक शहनाज बानो अपने प्रेमी के साथ 2 अप्रैल को रात अपने घर से फरार हो गई थी। जिसके बाद मृतका के ससुर ने थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। लालगंज थाना के गौतमपुर वार्ड में महिला का शव गेहूं के खेत में मिला था।

प्रेमी से 4 माह की गर्भवती थी मृतक महिला
एसपी ने बताया कि मृतक महिला को 4 माह का गर्भ था। वह अपने प्रेमी इरफान के साथ गर्भ का गर्भपात करवाने लालगंज के निजी संजीवनी अस्पताल पहुंची, जहां गर्भपात के दौरान महिला शहनाज बानो को अधिक ब्लीडिंग हुई, जिसके चलते उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं प्रेमी इरफान और डॉक्टर नफीस अहमद ने शव को छुपाने के नियत से बाइक से शव ले जाकर रात में गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। प्रेमी ने अपनी करतूत छिपाने के लिए लाश को ही छिपाकर सभी को गुमराह करने के फिराक में थी।Viral News

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now