NH 48 पर रेलिंग तोड़कर ट्राला लटका, धारूहेड़ा फ्लाइओवर पर हुआ हादसा ?

On: July 27, 2024 10:46 AM
Follow Us:

ट्राला डिवाईडर से टकराया, ओवरब्रिज से गिरते गिरते बाल बाल बचा
NH 48, धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे नं 48 पर शनिवार को बडा हादसा टल गया। तेज रफ्तार दिल्ली की ओर जा रहा ट्राला सैफ्टी ग्रिल से टकरा गया। गनीमत यही रही कि वह ओवरब्रिज सेनीचे नहीं गिरा।

बता दे शनिवार सुबह सुबह एक ट्राला धारूहेड़ा से दिल्ली की ओर जा रहा था कि सेक्टर छह के निकट ओवरब्रिज पर चालक अनियत्रित हो गया तथा सैफ्टी ग्रिल से टकरा गया।

TRALA 2

जिससे ग्रिल टूट गई तथा ट्राला का कुछ हिस्सा ओवरब्रिज पर लटक गया। गनीमत यही रही वह सर्विस लाईन पर जाकर नहीं गिरा। ट्राले के चलते हाईवे पर सुबह सुबह जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने ट्राले का हटवाते हुए यातायात को सुचारू रूप से करवाया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now