Traffic Rule: हरियाणा में ट्रैफिक चालान काटने में ये शहर सबसे आगे, देखें जिलावाईज लिस्ट

On: March 25, 2025 6:00 AM
Follow Us:

Traffic Rule हरियाणा में ट्रैफिक नियम पर सख्ती बरती जा रही है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल समेत बाकी जिलों में हर दिन 8 से 10 हजार चालान काटे जा रहे हैं। एक आरटीआई (RTI) में खुलासा हुआ है कि पिछले 5 सालों में पूरे हरियाणा में 3.61 अरब रुपए का जुर्माना वाहन चालकों से वसूल किया गया है।

 

ट्रैफिक का जुर्माना भरने के मामले में गुरुग्राम और फरीदाबाद सबसे ऊपर आते हैं। हालांकि इन सभी के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

Gurugram  के लोगों ने भरा सबसे ज्यादा जुर्माना

प्रदेश के पुलिस मुख्यालय की ओर से बल्लभगढ़ निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट मोहित को दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 5 सालों में यानी कि 2020 से 2025 तक सबसे ज्यादा जुर्माना गुरुग्राम के वाहन चालकों से वसूला गया है। आरटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के लोगों ने 62 करोड़ 56 लाख 3821 रुपए का जुर्माना पिछले 5 सालों में जमा किया है।

 

, फरीदाबाद इस मामले में दूसरे नंबर पर है, जहां के वाहन चालकों से इस अवधि में 39 करोड़ 91 लाख 7048 रुपए का जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। वहीं, पलवल जिले में भी 5 करोड़ 25 लाख 30 हजार 202 रुपए ट्रैफिक जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं।

 

इसके अलावा सोनीपत में 12 करोड़ 70 लाख 57 हजार 450 रुपए, पानीपत में 39 करोड़ 98 लाख 63 हजार 800 रुपए, पंचकूला में 13 करोड़ 86 लाख 16 हजार 555 रुपए और नूंह में 14 करोड़ 73 लाख 88 हजार 50 रुपए जुर्माना वसूला गया।

Traffic Rule  साल 2024 में कैसा रहा हाल?

साल 2024 की बात करें, तो इस साल गुरुग्राम में सबसे ज्यादा वाहनों के चालान किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने पिछले साल में 6 लाख 60 से ज्यादा वाहनों का चालान काटा था। वहीं, फरीदाबाद में यह आंकड़ा आधा रहा, जहां पर 3 लाख 20 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए थे।

फरीदाबाद इस मामले में सबसे आगे

ओवरस्पीडिंग के मामले में फरीदाबाद सबसे आगे हैं, जहां पर पिछले 5 सालों में 31 करोड़ 7 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। बता दें कि यह जुर्माना सिर्फ ओवरस्पीडिंग के मामले में वसूल किए गए। वहीं, इस मामले में गुरुग्राम में 6 करोड़ 58 लाख 90 हजार रुपए वसूले गए।

 

इसके अलावा सोनीपत में 83 लाख 98 हजार रुपए, पानीपत में 4 करोड़ 34 लाख 68 हजार, नूंह में 1 करोड़ 2 लाख 76 हजार, पंचकूला में 1 करोड़ 82 लाख 20 हजार और पलवल में 1 करोड़ 56 लाख 42 हजार रुपए का जुर्माना वसूला किया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now