हरियाणा: घने कोहरे और नींद की वजह से ऋषभ की कार डिवाइडर से टकराई और तथा कार में आग लग गई। हालांकि ऋषभ बाल- बाल बच गए। उनके चेहरे, हाथ, पैर, घुटने और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट की खबर से सभी भारतीयों का दिल टूट गया।
Covid Update: सावधान! हरियाणा में कोरोना ने फिर दी दस्तक, जानिए कहां कहां मिले केस
ऐसे बचाई जान: कार के टकराने के बाद ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद एक बस चालक और परिचालक समय पर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। आनन फानन में दोनो ने उसे अस्तपाल पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच गई।
हरियाणा सरकार भी करेगी सम्मनित
चालक और परिचालक के रूप में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। पानीपत डिपो के सुशील कुमार और परमजीत को पुरस्कार मिला है। हरियाणा सरकार ने भी ऐलान किया है कि दोनों को सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने कहा कि ड्राइवर-कंडक्टर ने हादसे की गंभीरता को समझते हुए और सहानुभूति दिखाते हुए ऋषभ की मदद की मानवता के लिए उनका काम सराहनीय है उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।
Haryana News: सोसायटी में हुआ 300 करोड का घोटाला: जांच में हुआ खुलासा, अब 8 सदस्यों पर गिरेगी गाज
सुनिए हादसे की कहानी
बताया कि 5-7 सेकंड के भीतर जब हमने ऋषभ पंत को बाहर निकाला तो कार में आग लग गई और वह खाक हो गई। उनकी पीठ पर कई घाव थे। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को एम्बुलेंस की व्यवस्था करके अस्पताल में भर्ती कराया गया। परमजीत ने यह भी आशंका व्यक्त की कि अगर ऋषभ ने 5-7 सेकंड की देरी की होती तो कुछ भी हो सकता है।
देहरादूर किया रैफर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक बयान के अनुसार, पंत की हालत स्थिर है लेकिन उनके माथे पर दो कट लगे हैं उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। उसके कई जगह चोटें आई हैं और पीठ पर चोट का निशान हैं। पंत को मैक्स अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया है.
बीसीसीआई लगातार पंत के परिवार के संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों के संपर्क में है। ऋषभ पंत की चोट भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि पंत देश के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उभर रहे हैं।

















