Government news: यूट्यूब इंस्टाग्राम पर बैन हुआ यह कंटेंट! केंद्र सरकार लेकर आई ये नियम

On: June 21, 2025 11:32 AM
Follow Us:
This content is banned on YouTube and Instagram! Central government has brought this rule

Government news: सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री रोकने के लिए बाल अधिकार के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने आयोग को शिकायत की है, जिसमें अश्लील सामग्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बाल आयोग ने साइबर सेल को भी नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील भाषा और वीडियो पर रोक लगनी चाहिए। इसके साथ ही ड्रग और गन कल्चर से जुड़े वीडियो पर भी रोक लगनी चाहिए।

विदेश से अपलोड की गई सामग्री पर रोक लगनी चाहिए, साइट पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री या अश्लील भाषा का इस्तेमाल करता है।

उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए, क्योंकि इस अश्लील सामग्री का बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं, जो समय-समय पर जांच करें।

गौरतलब है कि इंफ्लूएंसर कंचन उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के बाद मामला गरमा गया है। कमल कौर भाभी की हत्या की जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरों ने ली थी। इंफ्लूएंसर की हत्या के बाद दीपिका लूथरा, प्रीत जट्टी को अमृतपाल सिंह मेहरों ने धमकियां दी हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now