Haryana: इन राज्यों में होगी भारी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: June 26, 2025 2:15 PM
Follow Us:
There will be heavy rains in these states, Meteorological Department has issued an alert

Haryana:  मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल से होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने तथा उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से हरियाणा में 1 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। Haryana

इस दौरान 26 व 27 जून को हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश परन्तु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। Haryana

परंतु मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना से राज्य में 28 जून से 1 जुलाई के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है । Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now