Rain Alert: हरियाणा में आज रात होगी झमाझम बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

On: June 19, 2025 9:12 PM
Follow Us:
There will be heavy rain in Haryana tonight

Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पिछले कई दिनों से कई जिलों में आसमन में बदल छाए हुए है। जिस वजह मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज रात प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि आज रात से लेकर 25 जून तक प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश होगी। हालांकि, 24 जून को किसी भी जगह बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। IMD ने 20 जून के लिए चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, जिंद और भिवानी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सिरसा और फतेहाबाद में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इस दौरान तेज आंधी, बिजली के कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now