HTET बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन को लेकर मचा बवाल, 21 हजार के​ लिए केवल एक ही सेंटर

On: August 26, 2025 10:17 AM
Follow Us:

HTET:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 का परिणाम घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रक्रिया के तहत रेवाड़ी में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या वेरिफिकेशन केंद्र पर उमड़ पड़ी, लेकिन अव्यवस्था के चलते उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

41 सेंटरो के लिए एक सेंटर: बता दे रेवाड़ी 41 सेंटरो में पर करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्ष़ा दी थी। रेवाड़ी के हिंदु स्कूल के हॉल में वेरिफिकेशन के लिए 5 मशीनें लगाई गई हैं, जबकि वहां हजारों की भीड़ पहुंच गई। HTET

 

नहीं लगाया कोई नोटिस: अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि स्कूल में कहीं भी नोटिस बोर्ड नहीं लगाया गया और न ही कोई सूचना देने की व्यवस्था की गई, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिना किसी सीरियल या क्रम संख्या के वेरिफिकेशन कार्य चल रहा है, जिससे मैनेजमेंट बिगड़ गया और भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें सामने आईं।HTET

क्यों पडी जरूरत: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 का परिणाम घोषित होने वाला है। परीक्षा किसी दूसरे ने तो नहीं दी?, इसी के लिए ये जरूरी किया गया हैं

बायोमेट्रिक सत्यापन क्या है? बायोमेट्रिक सत्यापन, चेहरे की पहचान, उंगलियों के निशान या आवाज़ जैसी विशिष्ट जैविक विशेषताओं का उपयोग करके किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करने की प्रक्रिया है।HTET

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now