Gang Rape Case: जवान नाबालिग छात्रा को भांजे संग सुलाया, कोच मोहसिन की दरिंदगी सुन पुलिस भी हैरान

On: May 29, 2025 10:11 AM
Follow Us:
viral viral

 Gang Rape Case:  मध्य प्रदेश के इंदौर की ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोच मोहसिन पर यौन शोषण और लव जिहाद के आरोप लगे हैं। उसने अपनी नाबालिग स्टूडेंट को अपने भांजे के सामने पेश किया। इसके लिए उसने फूलों की सेज भी सजाई थी। मोहसिन एकेडमी की लड़कियों को टारगेट करता था। मोहसिन के भाई इमरान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कई लड़कियों से संबंध होने की बात कबूली

मोहसिन ने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूली है। पुलिस ने मोहसिन के भाई इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। यह पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। इस केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। Gang Rape Case

फूलों की सेज पर भांजे के सामने छात्रा को पेश की

आरोपी कोच मोहसिन ने नाबालिग स्टूडेंट को भांजे के सामने पेश करने के लिए फूलों की सेज सजाई थी। एक तस्वीर सामने आई है। इसमें मोहसिन अपने भांजे दानिश खान और नाबालिग लड़की के साथ फूलों से सजी सेज पर बैठा दिख रहा है। लड़की मोहसिन की स्टूडेंट बताई जा रही है।

आरोप है कि मोहसिन ने अपने भांजे के साथ मिलकर उसे जाल में फंसाया।जानकारी के अनुसार, मोहसिन सिर्फ एकेडमी की लड़कियों को ही टारगेट करता था। शूटिंग अकादमी की आड़ में वह लड़कियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करता था। उसने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसके कई लड़कियों से संबंध थे।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोहसिन का भाई इमरान भी गिरफ्तार हो गया है। मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद से वह गायब था। पुलिस को साइबर सेल से उसके फोन की लोकेशन मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता के अनुसार, उसने नवंबर 2021 से नवंबर 2023 तक एकेडमी में राइफल ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान कोच ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और बार-बार आपत्तिजनक हरकतें कीं।

छात्रा का आरोप है कि मोहसिन खान नाम छुपाकर झूठी पहचान से दोस्ती करता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के मोबाइल में कई लड़कियों की चैट्स और आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now