Success Story: 10वीं में 78% अंक लाने वाले ने कर दिया ऐसा काम, आज 100 से ज्यादा लोगों को दे रखा रोजगार

On: June 30, 2025 1:49 PM
Follow Us:
Success Story: A person who scored 78% marks in 10th

Success Story: मेहनत करने वालों की कभी हर नहीं होती है, इसका जीता जागता उदाहरण है महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सिन्नर के रहने वाले रोहित उगले। बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक आने पर अक्सर छात्र निराश हो जाते हैं लेकिन रोहित उगले उन छात्रों को प्रेरित करते हैं जो नंबर कम आने पर अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक, 10वीं कक्षा में रोहित उगले के 78% अंक आए जबकि उनके माता-पिता 90% की उम्मीद कर रहे थे। घर वाले रिजल्ट ना पूछें इस डर से उन्होंने एक नया रास्ता चुना और सफल होकर माता पिता का नाम रोशन कर दिया। Rohit Ugale Success Story

मिली जानकारी के अनुसार, रोहित उगले की प्रारंभिक शिक्षा येवला के SND इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा सिन्नर के नवजीवन डे स्कूल से उत्तीर्ण की।

जानकारी के मुताबिक, धीरे-धीरे उन्होंने यूट्यूब और इंटरनेट के माध्यम से डिजिटल मार्केटिंग की बारीकियां सीखीं और वेबसाइट बनाने का काम शुरू किया। इसी दौरान, उन्होंने कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की समझ विकसित की। साथ ही PHP और Java जैसी प्रोग्रामिंग भाषाएं सीखीं। Rohit Ugale Success Story

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2017 में केवल 16 वर्ष की आयु में रोहित ने अपनी एक कंपनी बनाई जो आज 100 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रही है। रोहित की उद्यमशीलता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उन्हें अभिनेता सोनू सूद के द्वारा बेस्ट आईटी स्टार्टअप का पुरस्कार प्रदान किया। Rohit Ugale Success Story

जानकारी के मुताबिक, आज वह आईटी और सॉफ्टवेयर, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा उत्पाद, इवेंट मैनेजमेंट और ब्रांड प्रमोशन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और तमाम युवाओं को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर आज उनके माता पिता भी गौरवान्वित हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now