Spots News: वालीबॉल संघ रेवाड़ी की ओर से प्रतियोगिता आयोजित, जानिए कौन सी टीम बनी विजेता

On: December 23, 2024 5:18 PM
Follow Us:

Spots News:  जिला रेवाड़ी के गांव करावरा मानकपुर स्थित दी हैरीटेज ग्लैक्सी इंटरनेश्नल स्कूल में जिला वालीबॉल संघ की ओर से जिला स्तरीय सीनियर व जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

स्कूल में आयोजित हुई वालीबॉल प्रतियोगिता में खेल वालीबॉल नर्सरी हैरिटेज ग्लैक्सी इंटरनेश्नल स्कूल के खिलाडिय़ों ने स्कूल निदेशक कमल यादव व वालीबॉल कोच निशांत यादव के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

साथ ही नर्सरी के अनेक खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए चयन किया गया।Spots News

सीनीयर वर्ग Boys : बता दे कि सीनियर वर्ग लडक़ों के वर्ग में खेल नर्सरी हैरीटेज ग्लैक्सी इंटरनेश्नल स्कूल ने प्रथम तथा न्यू ईरा स्कूल कुंड की टीम ने दूसरा स्थान पर रही।Spots News

 

VOLLETBAL SPORTS

जूनियर वर्ग Boy : लडक़ों के जूनियर वर्ग में विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल कुंड ने प्रथम तथा आरवीए एकेडमी ने दूसरा स्थान अर्जित किया।

सीनियर वर्ग Girl : लड़कियों के सीनियर वर्ग में राव तुलाराम स्टेडियम प्रथम, व खेल स्टेडियम नेहरुगढ़ की टीम द्वितीय रही।

जूनियर वर्ग Girl: जूनियर वर्ग लड़कियों में खेल नर्सली हैरीटेज ग्लैक्सी इंटरनेश्नल स्कूल पहले तथा खेल स्टेडियम नेहरुगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही।

इस दौरान राज्य स्तरीय ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का भी चयन किया गया। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी तथा प्रदेश पर भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।Spots News

इस मौके पर जतिन, नीलेश, नीतिका, मीनाक्षी, खुशी, योगिता, पिंटू, आशीष के नाम शामिल रहे।
इस मौके पर जिला वालीबॉल संघ के वाइस प्रेजिडेंट निशांत यादव, कोषाध्यक्ष गौरव देशवाल, भाजपा के महामंत्री जयराज यादव, करावरा मानकपुर के सरपंच सतीश, नरेश पंच, स्कूल प्रिंसिपल रश्मि यादव आदि मौजूद रहे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now