Sports News Rewari: धारूहेड़ा स्थित ब्लैक पेंथर कराटे क्लब में बेल्ट टेस्ट का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने भाग लिया और अपने हुनर का लोहा मनवाया बच्चों ने कड़ी मेहनत कर बेल्टो पर अपना कब्जा जमायां
कोच हिमांशु और कोच यश सैनी का कहना है कि ये बच्चों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि बच्चों को इस प्रतियोगिता में सफलता मिली है मिहीर, वैभव ने येलो बेल्ट दिवित, निशांत,मौलिक, निशांत (वंश) ने ऑरेंज बेल्ट अमेय,शौर्य त्यागी ने ग्रीन बेल्ट और इशांत, विवेक ने सीनियर ग्रीन पर अपना परचम लहराया।Sports News Rewari
वार्ड नंबर 16 से पार्षद मनीषा सैनी ने बच्चों को बेल्टे देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि बच्चों की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा योगदान उनके माता पिता का है वो अपने बच्चों को ऐसे ही सपोर्ट करते रहे।Sports News Rewari

















