Rewari News: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आकेड़ा की छात्राओं ने खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की कुल 11 बालिकाओं ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर 8 स्वर्ण और 6 रजत पदक अपने नाम किए और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुईं।Rewari News
खेल प्रभारी डॉ. सज्जन कौशिक ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में प्रियांशी, गुड़िया और बरखा, अंडर-17 में काजल, गुड्डी, गुंजा, फुलवा, सोनम और साधना तथा अंडर-19 में फुलवा, मुस्कान और शिवांगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रवेश पाया है। ये सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रेवाड़ी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।Rewari News
इसके अलावा हाल ही में संपन्न खो-खो प्रतियोगिता में भी विद्यालय की चार छात्राओं का अंडर-19 में तथा एक छात्रा का अंडर-17 वर्ग में चयन हुआ है। वहीं, विद्यालय के दो छात्रों विशाल और विनीत ने एथलेटिक्स में जिला स्तर के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय की उपलब्धियों में और वृद्धि की है।विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. सुविरा यादव, हरिप्रकाश सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

















