Haryana News: 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 फरवरी से 22 फरवरी तक सुखना लेक चंडीगढ़ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन किया जा रहा है और इस नेशनल चैंपियनशिप में भारत के समस्त राज्यों के 279 रेस वाक एथलीट खिलाडी भाग लेकर बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर रहे हैं। 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में संदीप कुमार एथलेटिक्स हरियाणा ने फुल मैराथन रेस वाक इंवेंट में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बता देंकि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप चंडीगढ़ में हरियाणा के 36 रेस वाक एथलीट भाग ले रहे हैं। दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 फरवरी से 22 फरवरी तक सुखना लेक चंडीगढ़ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन किया जा रहा है ।Haryana News
इस नेशनल चैंपियनशिप में भारत के समस्त राज्यों के 279 रेस वाक एथलीट खिलाडी भाग लेकर बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर रहे हैं और हरियाणा राज्य से 20 पुरुष एवं 16 महिला एथलीट खिलाडी सहित 36 एथलीट खिलाड़ियों का बड़ा दल भाग ले रहा है।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाक चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य से संदीप कुमार भीम अवार्डी एवं ओलम्पियन ने पुरुष वर्ग फुल मैराथन रेस वाक इंवेंट में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन के पहले इवेंट में 3 घंटा 11 मिनट 18 सेकेंड समय देकर रजत पदक जीतकर हरियाणा राज्य का गौरव बढाते हुए हरियाणा ध्वज फहराया और इस इवेंट में रामबाबू उत्तरप्रदेश ने 3 घंटा 09 मिनट और 17 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया एव रेशम मिधुन तेलंगाना ने 3 घंटा 12 मिनट और 11 सैकेंड के साथ कांस्य पदक जीता है।
इससे पहले संदीप कुमार 10 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में 38 मिनट 49 सेकेंड और 21 माइक्रोन का समय देकर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर चुका है और 50 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में 3 घंटा 55 मिनट और 59 सेकेंड के समय के साथ भारतीय रिकार्ड भी अपने नाम कर चुका है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2015 में भाग लिया और 50 किलोमीटर रेस वाक पूरी करने का सपना पूरा किया था।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि संदीप कुमार महेंद्रगढ प्रसिद्ध भारतीय रेस वाकर एथलीट हैं और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीते हुए हैं। मलिक ने बताया कि संदीप कुमार ने 2016 रियो डी जेनेरियो ओलम्पिक गेम्स में 34वां स्थान प्राप्त किया और 2020 टोक्यो (जापान) ओलम्पिक गेम्स रेस वाक इंवेंट में 23वां स्थान प्राप्त किया था। कामनवेल्थ गेम्स 2022 बर्घिंगम (इंग्लैंड) में 10 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में 38 मिनट 49 सेकेंड और 21 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर भारतवर्ष को दिया था।
दी बधाई: रजत पदक विजेता संदीप कुमार को एथलेटिक्स हरियाणा के भीष्म पितामह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू,निदेशक नरेंद्र मोर, राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और प्रदीप यादव महेंद्रगढ़ जिला एथलेटिक्स संघ सचिव एवं एथलेटिक्स हरियाणा के अन्य पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं प्रदान की।
















