Scam in Haryana: हरियाणा के मानेसर नगर निगम में बडा घोटाला, जानिए कैसे खुला राज

On: September 12, 2025 9:46 AM
Follow Us:
MCD MANESAR

Scam in Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम में अधिकारियों की मिलीभगत से बड़ा खेल किया गया है। मिली भगत से सरेआम भ्रष्टाचार जारी है। पिछले कई साल में नगर निगम के इंजीनियरिंग अधिकारियों ने सभी टेंडर अपने चहेतों को दस से बीस प्रतिशत अधिक रेट पर दिए हैं। सबसे अहम बात यह है शिकायत को लेकर सुनवाई नहीं की जा रही है।Scam in Haryana

 

 

एजेंसी लगा रहे चूना, अधिकारी भर रहे जेब: बता दे कि मानेसर नगर निगम में इलेक्ट्रिकल शाखा द्वारा वर्ष 2021 से 2022 में कुल 29 बड़े टेंडर लगाए थे। इनमें से सभी टेंडरों को 10 से 20 प्रतिशत अधिक रेट पर दिया गया है। इन टेंडरों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगाने और तीन वर्ष तक इनका रखरखाव करना था।Scam in Haryana

एजेंसियों द्वारा स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ ही इनका रखरखाव कार्य नहीं किया गया है।सबसे अधिक खेल इलेक्ट्रिकल शाखा में किया गया। इलेक्ट्रिकल शाखा द्वारा बरती गई खामियों के कारण मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने भी छापेमारी की थी।Scam in Haryana

 

20 करोड़ रुपये की लागत से लगी हैं स्ट्रीट लाइटें
सात टेंडर दिए हैं एक ही एजेंसी को
10 से 20 प्रतिशत अधिक कीमत पर दिए गए हैं टेंडर

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बंद पडी लाईटों के चलते अक्सर पर यहां पर अंधेरा छाया रहता है।Scam in Haryana

रोजाना शिकायतें पर कोई सुनवाई नही: बता दे कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर स्ट्रीट लाइटें तो लगा दीं । काफी लाईटें बंद पडी हुई है। ठेकेदार की ओर से इन बंद लाइटों का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।Scam in Haryana

 

 

MANESRलोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है इसकी जांच कराई जाएगी। स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। – आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम मानेसर

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now