Saurabh Bharadwaj ED Raid: घोटाले को लेकर ED का एक्शन, दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर छापेमारी

On: August 26, 2025 2:39 PM
Follow Us:
Saurabh Bharadwaj ED Raid: घोटाले को लेकर ED का एक्शन, दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर छापेमारी

Saurabh Bharadwaj ED Raid: सौरभ भारद्वाज पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए अस्पताल निर्माण में घोटाले किया था। इसी घोटाला मामले में ईडी ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ छापेमारी की है । बता दे कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस रखा है। ED की इस रेड से आम आदमी पार्टी में हलचल मची हुई है।

 

अब AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ED ने बड़ा एक्शन लिया है। ED ने मंगलवार सुबह सौरभ भारद्वाज के चिराग दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की है। सौरभ भारद्वाज के आवास के अलावा 12 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।

जानिए क्या था घोटाला: बता दे कि सौरभ भारद्वाज पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहते अस्पताल निर्माण में घोटाले का आरोप है। इसी घोटाला मामले में ईडी ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ छापेमारी की है। उनका मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को टार्गेट कर रही है। यह एक बड़ी साजिश है।

केजरीवाल बोले- मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है: सौरभ भारद्वाज पर ED की छापेमारी को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बयान जारी किया है।

 

केजरीवाल ने कहा, ”सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड मोदी सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला है। मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है। जिस तरह ‘AAP’ को टारगेट किया जा रहा है, ऐसे इतिहास में किसी पार्टी को नहीं किया गया।”

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now