मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari news: तीन बच्चों के बाप ने की आत्महत्या, दोस्त करते थे परेशान Sucide Note में हुआ खुलासा

On: March 19, 2022 5:10 AM
Follow Us:

तीन युवकों पर आत्मत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप
धारूहेडा: कस्बे के गांव जोनावास में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसके चलते 2 लोगो पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगया गया है।

थाना धारूहेडा पुलिस ने बताया कि जोनावास निवासी हरिओम पशुओं की रखवाली के लिए रोजाना अपने नोहरे में ही सोता था। शुक्रवार की शाम हरिओम (32) को चाचा सूबे सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए नोहरे में गया तो अंदर से ताला लगा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें  Haryana News: मनोहर सरकार मेहरबान: कोसली विधानसभा क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात

काफी देर खटखटाने के बाद भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो सूबे सिंह पड़ोसी के मकान की छत पर गया और खुद के नोहरे में देखा तो हरिओम 9फंदे पर झूल रहा था। सूबे सिंह ने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा और तुरंत हरिओम को नीचे उतारा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हरिओम ने बिजली के तार से फंदे लगाया हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

इकलोटा था हरिओम: वह अपने माता पिता की इकलोती  संतान थी। उसके माता की  मौत हो चुकी हैंं। हरिओम टैंपो चलाता था। धुलंडी वाले रात को अचानक हुए आत्महत्या को लेकर गांव में सनसनी फेली हुई है। हरिओम शादी शुदा था। जिसके तीन बच्चे है।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi Crime: धारूहेडा के युवक ने रची लूट की झूठी कहानी, जानिए फिर क्या हुआ?

मिला सुसाइट नोट: सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस को मौके पहुुची। मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट मिला। साथ ही एक पैन भी पड़ा मिला था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हरिओम ने वहीं बैठकर सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में उसने संजय, सतबीर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now