बाबा झेरिया मेले में कुश्ती दंगल: सोहना के पहलवान जतिन ने जीता 51 हजार का कामड़ा

On: March 5, 2026 8:46 PM
Follow Us:
बाबा झेरिया मेले में कुश्ती दंगल: सोहना के पहलवान जतिन ने जीता 51 हजार का कामड़ा

धारूहेड़ा: बाबा झेरिया मेले के उपलक्ष्य में धुलंडी पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। मेंले में अंतिम 51 हजार का कामडा सोहना के पहलवान जतीन ने जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के मिनी ट्रक यूनियन के प्रधान राजू जेलदार, कंवर सिंह पटवारी, महेंद्र जांगड़ा, विनोद अग्रवाल, मंगल अग्रवाल, खुशीराम जांगड़ा मौजूद रहे।

नपा उपचेयरमैन अजय जांगड़ा ने मेंले में 20 से ज्यादा ईनामी कुशती करवाई गईंं। अंतिम कामडा 51 हजार का था जिसे मउ के पहलवान रवि व सोहना के पहलवान जतीन के बीच हुआ। जतीन ने जीत दर्ज करवाई।

गौशाला ने किया सहयोग: मेले में देवकी गौ उपचारशाला के संयोजक अश्वनी की ओर से मेला कमेटी को कुश्ती करवाने के लिए 31 हजार रूप्ए भेंट किए। इतना ही उन्होंने आश्वास दिया जितना संभव होगा वे हरसाल मेले में उपचारशाला की ओर से सहयोग करेंगे

बाबा झेरिया मंदिर: बता दें कि औद्योगिक कस्बे में काफी पुराना मंदिर है। इस मंदिर की आस्था पर ट्रक यूनियन की ओर से हर साल धुलंडी पर मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया जाता है। काफी पुराना मंदिर होने तथा बडी ईनामी कुशती होने के चलते दूर दराज से यहां पर पहलवान आते है।

इस मौके बाबा झेरिया ट्रक यूनियन के प्रधान श्रीभगवान, सुरेश, मोहित जैन, राजेश, अनिल जेलदार, ईश्वर मुकदम, राव इंद्रपाल आदि मोजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now