मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के रेवाड़ी में रॉकमैन कंपनी में श्रमिक जिंदा जला

On: September 1, 2023 4:47 PM
Follow Us:

हरियाणा: रेवाड़ी जिले के औद्योगिक एरिया बावल स्थित रॉकमैन कंपनी में काम करने वाले गुरूवार को युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान रोबोट से टकराने के बाद वह बॉयलर (भट्‌ठी) में गिर गया। कुछ सेकेंड के अंदर ही पूरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। कंपनी में हुए हादसे अफरा तफरी मची हुई है।Rewari: पौधारोपण कर नंदू गोशाला में ट्री गार्ड किए भेंट

दो दिन पहले ही ड्यूटी किया था ज्वाईन: कसौला पुलिस के अनुसार दो दिन पहले ही कंपनी में यूपी के खेड़ी जिला निवासी महीताब (21) ने नौकरी ज्वाईन की थी। । महीताब गुरुवार की रात कंपनी में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया था। वह कंपनी में रोबोट से टकरा गया और फिर बॉयलर में जा गिरा।

यह भी पढ़ें  IIT Kharagpur: गौतम अदाणी ने आईआईटी खड़कपुर से किया भारत के दूसरे स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान

बॉयलर में गिरकर जिंदा जला
कंपनी में बॉयलर में एलुमिनियम को गलाया जाता है। महीताब के बॉयलर में गिरने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल: कंपनी में इस तरह असुरक्षित स्थानों को लेकर गंभीर नहीं है। बॅायलर में इस तरह की गार्ड होनी चाहिए ताकि को उसमें नहीं गिरे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि कंपनी की लापरवाही का पता चल सके। हादसे को लेकर साफ जाहिर हो रहा है सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई है।Bhiwadi: अलवर बाइपास पर बढता ही जा रहा कैमिकल युक्त पानी

यह भी पढ़ें  Haryana News: डीटीपी ने रेवाड़ी में ढहाए अवैध निर्माण

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल के सरकारी अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने हादसे की सूचना महीताब के परिजनों को भी दे दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now