Rain in Haryana: अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि, कई जगह रेलवे लाईन पर गिरे पेड़, यातायात हुआ प्रभावित

On: June 5, 2023 8:11 AM
Follow Us:

हरियाणा: रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में रविवार सुबह मौसम ने फिर से करवट ली। ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिली। सुबह आए अचानक अंधड़ से कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। रास्तों में पेड़ के टूटने से ट्रेन व रोड यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।RTA Rewari: 34 डंपर व 5 बस जब्त, 21 लाख लगाया जुर्माना

ठंडा रहा नौतपा
जिले मे हुई बारिश से नौतपा भी ठंडा ही रहा है। 25 मई से नौतपा शुरू हुआ और 2 जून तक सम्पूर्ण इलाके में तापमान सामान्य से कम ही रहा. नौतपा में 37 डिग्री से ज्यादा अधिकतम तापमान नहीं गया। बारिश की गतिविधियां होने के कारण मौसम सुहावना हो गया है.

जानिए तापमान मे कितनी आई गिरावट
रविवार को अधिकतम 30.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की बूंदाबांदी व ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Bus stand Rewari पर छात्र को चाकू से गोद कर हत्या करने वाला काबू
हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और सीमित स्थानों पर 5-7 जून के दौरान तेज़ गति से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी व बारिश की संभावना बन रही है। इस मौसम प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर केवल आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now