NH 48 Rewari: NH 48 हाईवे पर हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के के पास सर्विस लाईन किनारे शुक्रवार को मिले शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। कोई भी कागजात नहीं मिलने के चलते पुलिस के लिए पहचान करवा चुनौती बनी हुई है।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने राहगिर से सूचना दी थी कि हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के पास सर्विस लाईन कोई शव पडा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाडी शव गृह में रखवा हुआ है।
धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान से जुड़ा कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास के थानों को भी सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। मृतक का फोटो संबंधित संस्थाओं और सूचना तंत्र को साझा किया गया है ताकि शिनाख्त हो सके।
थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए लेकिन कोई सुराग नही लगा। अगर कोई इसे पहचानता हो तो थाना धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी में सूचना दें।
मोबाइल नंबर: थाना प्रभारी: 7056666125, एसआई सुरेश कुमार: 9416340683

















