मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sports News: नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप में पहुंचे हरियाणा के 32​ खिलाडी

On: January 26, 2026 12:31 PM
Follow Us:
DILBAGH SPORTS

Sports News:  एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन 24 जनवरी को रांची, झारखंड में किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के 32 एथलीट खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 16 पुरुष और 16 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों और दूरी की दौड़ों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि हरियाणा की ओर से 32 सदस्यीय दल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेगा। टीम के संचालन की जिम्मेदारी टीम मैनेजर के रूप में विकास गहलावत सोनीपत को सौंपी गई है, जबकि मंदीप सोनीपत को टीम कोच नियुक्त किया गया है।Sports News

यह भी पढ़ें  Special Train: रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, तिरूपति के लिए स्पेशल ट्रेन हुई शुरु

फरीदाबाद से खेल हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता देश की शीर्ष क्रास कंट्री स्पर्धाओं में से एक है, जहां विभिन्न राज्यों के सर्वश्रेष्ठ धावक हिस्सा लेते हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों से इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।Sports News

ये खिलाडी दिखाएगें जौहर: रियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार सोनीपत जिले से 10 किलोमीटर दौड़ में अवकाश, रोहित, अंकित और सावन राहुल, 8 किलोमीटर में सुमित तथा 2 किलोमीटर में अजय भाग लेंगे। महिला वर्ग में मोनी और आरती 6 किलोमीटर में उतरेंगी।

यह भी पढ़ें  Rewari Chunav Results 2024: हरियाणा के डिप्टी CM बनने का ठोका था दावा, चिरंजीव राव विधायकी भी गंवा बैठे? जानिए कितने मतों से हुई हार

रोहतक से रमीकेस, अक्षय और अंकित, करनाल से शुभम और सिमरन, हिसार से अंजू, कविता, अनीता, विपल और गुनगुन, पानीपत से गुरदीप सिंह, सौरव, रेखा और मोनी, फरीदाबाद से निशांत करहाना और नेहा सैनी, अंबाला से अजय कुमार, चरखी दादरी से तन्नु, जींद से आरजू, पंचकूला से वंदना तथा सिरसा से देवेंद्र कौर भी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रेवाड़ी जिले से नवरत्न की भागीदारी को लेकर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। उम्मीद है कि यह दल रांची में बेहतरीन प्रदर्शन कर हरियाणा के लिए पदक और सम्मान लेकर लौटेगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now