मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Theft in Rewari: सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल के सूने मकान में सेंघ, नकदी व जेवर चोरी

On: March 2, 2022 9:26 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिले में चोरियो पर अंकुश नही लग रहा है। चोरो ने एक सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में (Theft) सेंध लगा दी । चोर घर से 45 हजार कैश व करीब दो साल के जेवर चुरा (theft) कर ले गए हैं। बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अुनसार गांव प्राणपुरा निवासी बच्चू सिंह चौधरी फिलहाल दिल्ली के द्वारका में सेक्टर-6 स्थित शिवालिंग अपार्टमेंट में रहते है। लेकिन पिछले 2 माह से वह अपनी पत्नी के साथ प्राणपुरा के ही पैतृक घर में रह रहे थे।
मुंबई एयरपोर्ट पर हैल्प डेस्क स्थापित करेगी हरियाणा सरकार: सीएम मनोहर लाल

यह भी पढ़ें  Weather Alert: हरियाणा में अभी नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

24 फरवरी को वह दिल्ली स्थित फ्लैट पर चले गए। घर के बाहर ताला लगा था। इस बीच गांव के ही किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वह घर पर पहुंचे तो बाहर और अंदर दोनों तरफ के ताले टूटे हुए थे।
Drug Smugglers Haryana:  2 करोड़ की गांजा पत्ती पकड़ी : नशा तस्करों संग दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का ASI काबू नारियलों के नीचे छिपा कर रखा था गांजा

घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन की तो घर के अंदर रखे 45 हजार रुपए कैश, सोने की चेन के अलावा 3 तोला सोना, महंगी शराब की बोतलें और अन्य सामान गायब मिला। बच्चू सिंह ने तुरंत इसकी सूचना बावल थाना पुलिस को दी।
Haryana: 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध नहीं, जानिए क्या है नियम

यह भी पढ़ें  Dharuhera: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मिली डेड बॉडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगांहे

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने घर के अंदर से टूटे हुए ताले और चोरों द्वारा प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। साथ ही चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज भी चैक किए हैं, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।

इसके साथ ही पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। चूंकि मकान सूना पड़ा था, इसलिए पुलिस को अंदेशा है कि वारदात से पहले जरूर चोर ने रेकी की होगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now