मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

SDM सतीश यादव के भाई पर रेवाडी में हमला: पाली फाटक के पास कहासुनी के चलते लोहे की रॉड से कार में की तोड़फोड़

On: October 2, 2021 1:29 PM
Follow Us:

रेवाड़ी/ गुरुग्राम: सुनील चौहान। बादशाहपुर उपमंडल के एसडीएम सतीश यादव के भाई संजय यादव पर शुक्रवार की रात को पाली फाटक के निकट कार सवार चार-पांच युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार में भी सरियों व डंडों से जम कर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए।
गांव मनेठी निवासी संजय यादव शुक्रवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे अपनी कार में रेवाड़ी से घर जा रहे थे। पाली फाटक पर पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण जाम लगा हुआ था। संजय यादव अपनी कार से उतर कर जाम खुलवाने लग गए। वाहनों को जाम से निकालने के दौरान कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। युवक उस समय वहां से चले गए।
संजय यादव जाम से निकल कर आगे बढ़े तो उन्हीं कार सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया तथा सरियों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में संजय को भी चोटें लग गई। हमलावरों ने उनकी कार में भी जम कर तोड़फोड़ की और वहां से फरार हो गए। संजय यादव ने तुरंत ही घटना की जानकारी कुंड चौकी पुलिस को दी।
पुलिस की ओर से तत्वरित कार्रवाई की जाती तो हमलावरों को रात को ही पकड़ा जा सकता था। संजय यादव ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आरोपित जिस कार में सवार थे वह गांव बासदूदा निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now