मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Robbery:पिस्टल के बल पर सरेआम धर्मकांटे से छीन ले गए दो लाख रूपए

On: November 25, 2021 3:57 PM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। झज्जर में एक धर्मकांटा से बदमाशों ने 2.04 लाख की नकदी लूट ली। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और मुंह पर नकाब पहना हुआ था। पीड़ित पुलिस तक सूचना ना दे इसलिए वारदात से पहले ही वहां मौजूद तीनों लोगों के फोन तोड़ दिए और बाइक व गाड़ी की चाबी साथ ले गए। दुजाना थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

झज्जर के गांव सुर्खपुर का रहने वाला संजीत अपने ही गांव सुखबीर के साथ गांव गिरावड़ स्थित श्री श्याम धर्मकांटा पर बैठे हुए थे। धर्मकांटे पर उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव का रहने वाला मोनू भी थी। अभी तीनों बैठे बात ही कर रहे थे कि एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश सीधे धर्मकांटा के अंदर घुसे। तीनों बदमाशों ने मुंह पर नकाब पहना हुआ था। एक बदमाश ने पिस्टल तान दी और तीनों के मोबाइल अपने कब्जे में लेकर मौके पर ही जमीन पर फेंककर तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें  Rape: लडकी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित आठ माह बाद काबू

बदमाशों ने संजीत की जेब से 1 लाख 25 हजार, सुखबीर की जेब से 75 हजार तथा मोनू के गल्ले में रखे 4 हजार रुपए लूट लिए। उसके बाद संजीत की बाइक व सुखबीर की गाड़ी की चाबी साथ लेकर फरार हो गए। संजीत ने राहगीरों की मदद से तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने संजीत की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: परचून की दुकान में सेंध लगाने वाला काबू

खबरें और भी हैं… best24news.com

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now