Rewari: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कसबा धारूहेड़ा में चोर गिरोह सक्रिय हो रहा है। आये दिन चोर किसी न किसी खेतों में सेंघ लगा ही देते है। पिछले तीन माह में 20 से ज्यादा किसानों के खेतों में चोरी हो चुकी हैं
पुलिस के हाथ खाली: खेतो में रात को होने वाली चोरी को लेकर पुलिस को कोई साक्ष्य जुटाना गले की फास बनी हुई है। इसी के चलते आए दिन हो रही चोर को लेकर पुलिस के हाथ खाली है।
फिर हुई चोरी: गांव खटावली से चोर छह किसानो के खेतों से केबल, फव्वार नोजल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो पता चला।
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में तीतरपुर खलियावास के रहने वाले दयाकिशन खोला ने बताया कि चोर खटावली की सीमा में उसके खेत से 50 फुट केबल, तीन फव्वारा नोजल व अन्य समान चोरी कर ले गए।
वहीं पडोसी गांव खटावली के किसान सत्यपाल , राजेश कुमार, अशोक कुमार , धर्मबीर व मंशीराम के टयूबबैलों से केबल चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी हैं

















