मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक महोत्सव 28 अगस्त को

On: August 26, 2023 6:36 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को 28 अगस्त को शहर के मैन बाजार स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक को मंदिर पुजारी प्रख्यात ज्योतिष आचार्य पंडित डॉक्टर अश्विनी जोशी संपन्न करवाएंगे।Ola Electric Scooters: ये है देश का सबसे किफायती व सस्ता स्कूटर, डिलीवरी शुरू, जानिए कीमत व फीचर्स

प्राचीन श्री शिव मंदिर के पुजारी पंडित डॉ अश्विनी जोशी ने बताया कि पवित्र श्रावण मास महादेव को अत्यंत प्रिय है और इस वर्ष दो श्रावण मास होने के कारण इसकी महत्ता और अधिक बढ़ गई है। 28 अगस्त को पवित्र श्रावण मास का अंतिम सोमवार है। इस उपलक्ष्य में शहर के मैन बाजार स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाड़ी में ओलावृष्टि पर भाकियू चढूनी ने दी चेतावनी

इस महोत्सव में सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं। पंडित अश्विनी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक को सर्वप्रथम भगवान विष्णु ने किया था। भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र की प्राप्ति हेतु महादेव को प्रसन्न करने के लिए सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया था।Rewari: कैप्सुजेल कंपनी में हवन व सनातन धर्म भंडारे का आयोजन

प्राचीन श्री शिव मंदिर में आयोजित होने जा रहा यह सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक प्रत्येक जनमानस, नगर व नगर वासियों के सुख और समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नगर वासियों से इस सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक में शामिल होने का आग्रह भी किया।

यह भी पढ़ें  Gurugram News: गुरुग्राम में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, क्या अब सड़कों से हमेशा के लिए हटेगा कब्जा?

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now