जलभराव की निकासी व मैन गेट बदं करने की अनुमति के लिए सौंपा ज्ञापन
धारूहेड़ा: सेक्टर चार में हो रहे जलभराव से परेशान अरडब्लूए सेक्टर चार के मेंबर प्रधान नरेंद्र यादव की अगुवाई में सोमवार को एसडीएम होशियार सिंह से मिले।

सेक्टरवासियों की ओर से नपा कार्यालय के सामने बने गेट को बदं करने व भिवाडी से आ रहे पानी की निकासी की मांग की।Haryana: डब्बल करेंसी करने वाला सरगना नारनोल पुलिस ने दबोचा, असली की आड में देता था नकली नोट
प्रधान ने बताया कि इस बाबत शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन देना था, लेकिन उपायुक्त नहीं मिलने के चलते एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। सेक्टरवासियो ने बताया पिछले छह दिन से घरों के आगे दो से तीन फीट पानी जमा हो गया है।
झील में होने के चलते सारा बारिश व भिवाड़ी का पानी सेक्टर के मैन गेट से सेक्टर चार में आ रहा है। बारिश के समय तो बाढ जैसी हालत हो जाती है।
अगर जल निकासी का समाधान नहीं किया तो वे सेक्टरो से घर खाली करने को मजबूर होंगे। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा सेक्टरोें में हो रही जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा।Election News: Rewari पंच-सरपंच के रिक्त पदों के उपचुनाव 9 को, यहां देखिए मतदान केंद्री की सूची
5 जुलाई को धारूहेड़ा आएगा प्रशासन
5 जुलाई को धारूहेड़ा में सेक्टर व जलभराव का निरीक्षण किया जाएगा। अगर सेक्टरवासियो को कोई परेशानी नहीं होगी तो अवश्य गेट बदं करने की अनुमति दी जाएगी। इस मौके पर भारत भूषण राणा, हवासिंह, नरेश कुमार, रामनिवास मास्टर व अजीत मास्टर मौजूद रहे।

















