मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: तीन​ दिन से बिजली पानी की किल्लत, कापडीवास में गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

On: September 14, 2024 4:43 PM
Follow Us:
तीन​ दिन से बिजली पानी की किल्लत, कापडीवास में गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Rewari News: धारूहेड़ा कस्बे के गांव कापडीवास में बिजली पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने कापडीवास में शनिवार को ग्रामीणो ने जाम लगा दिया। ग्रामीणो का कहना कि गांव में जगह जगह बिजली की फाल्ट है।

ठीक करने के लिए कोई लाईमैन ही नहीं है। पानी व बिजली से हा हाकार मचा हुआ है। सूचना पाकर सेक्टर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा लोगो को समझाते हुए जाम खुलवाया

JAM KPRIWAS 4

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन दिन से बिजली फाल्ट हो रहा है। निगम के कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। गांव में लाईन मैन ही नहीं हैं जेई व एसडीओं को कई बार बताया जा चुका है लेकिन सुनवाई नही जा रही है।

परेशान होकर ग्रामीणों सुबह जाम लगा दिया। जाम लगाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। Rewari News:

यह भी पढ़ें  Haryana : खुशखबरी! अब किसानों को पानी की टंकी बनाने पर मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे ?

जाम लगाने के बाद जागा निगम: सरपचं खजान सिंह ने बताया कि गांव में तीन दिन से बिजली नहीं है। बिजली के चलते पानी की समस्या बनी हुई है। कोई सुनवाई नही कर रहा है। परेशान होकर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। जाम लगाने पर एसडीओ ने एक कर्मचारी को बिजली ठीक करवाने के लिए एक कर्मचारी भेजा है। अब जाम खोल दिया गया है।Rewari News:

कल आए अंधड से जगह जगह फाल्ट हो रहा है। हमारे पास स्टाफ कम है। कापडीवास में शिकायत मिली थी। वहां पर कर्मचारी को भेज दिया गया है।
विनोद अग्रवाल, एसडीओ बिजली निगम धारूहेड़ा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now