मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: वर्षा से दिल्ली जयपुर-हाईवे पर जाम, रेंगते रहे वाहन

On: July 4, 2024 10:08 AM
Follow Us:

Rewari: धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह से रिम​​झिम वर्षा जारी है। जलभराव के चलते हाईव की सड़कें जलमग्न हो गईं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मालपुरा, सेक्टर छह व खरखडा के पास जलभराव होने की वजह से करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। सुबह से जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव के चलते वाहन चालक काफी परेशान रहे। कस्बे में जगह जगह जलभराव देखने को मिला। दो दिन से हो रही बर्षा से पूरा इलाका जलमग्न हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कमोवेश यही स्थिति रही। पैदल आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

अधूरे नाले बने आफत: हाइवे समय में शहर के नालों की सफाई भी उचित तरीके से नहीं हो पाई है। इससे बारिश पानी जमा हो गया। नालों की सफाई अधूरी होने की वजह से जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। नगर परिषद की तैयारी भी बिल्कुल देखने को नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: नंदरामपुर बास में मुफ्त कैंसर जांच शिविर 22 को

NH JAM
अब जागा एनएचएआई: हाइवे पर नालों की सफाई को लेकर प्रशासन अब गंभीरता दिखा रहा है। जबकि यह गंभीरता पहले ही दिखानी चाहिए थी। हाईवे पर टीम जलभराव को निकालने का प्रयास कर रहे है।

लेकिन पानी की निकासी के अभाव में समस्या गंभीर बनी हुई है। जाम के चलते हाईवे से जाने वाले वाहनो के चलते कर्मचारियों के साथ कच्चा मेटिरियल भी समय पर हीं पहुंच रहा है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now