मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: निर्धारित फीस से ज्यादा वसूलने वाले CSC संचालकों पर गिरेगी गाज: डीसी राहुल हुडा ने चेतावनी

On: June 13, 2024 12:25 PM
Follow Us:

Rewari DC Rahul Hooda ने बताया कि हमें शिकायतें मिली रही है कुछ संचालक मनमर्जी से चार्ज वसूल रहे है। डीसी ने कहा कि अगर कोई भी CSC Operator Government द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलता है तो ऐसे सीएससी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 

जिले के सभी अटल सेवा केंद्र प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि अटल सेवा केंद्रों द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्रों पर सामान्य ब्रांडिंग और रेट सूची सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi Crime: जुआ खेलते 17 लोग काबू, मास्टर मांइड फरार, डेढ लाख कैस बरामद

सीएससी सेंटरों का किया जाएगा औचक निरीक्षण
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर सीएससी का औचक निरीक्षण करेंगे और CSC यदि कोई लापरवाही पाई गई तो सीएससी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

DC REWARI

Rewari DC Rahul Hooda  कहा कि नागरिकों को विवाह पंजीकरण, आवासीय प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र और अन्य सेवाओं जैसी आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करने के लिए अटल सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके लिए सरकार द्वारा एक आधिकारिक शुल्क निर्धारित किया गया था।

यह भी पढ़ें  Weather Update: अगले पांच दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में होगी मानसून की एंट्री

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी अटल सेवा केन्द्रों पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर ब्रांडिंग एवं सर्विस चार्ट रेट नहीं पाया गया तो संबंधित केंद्र के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाइसेंस भी रद्द कर दिया जायेगा: डीसी ने कहा कि अगर कोई भी CSC Operator Government द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलता है तो ऐसे सीएससी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

CSC रेट लिस्ट के बोर्ड जरूरी: उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों पर रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य है ताकि नागरिक निर्धारित शुल्क अदा कर समय पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें। सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में अटल सेवा केंद्र खोले गए हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: आरक्षण 57 प्रतिशत, हाई कोर्ट ने मांगा जबाव ?

CSC

उन्होंने कहा कि यदि कोई अटल सेवा संचालक अपने गांव या वार्ड के अलावा किसी अन्य स्थान पर केंद्र चलाता हुआ पाया गया तो उस केंद्र का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जायेगा।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now