मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Boiler Blast: किसी का बुझा ‘चिराग’ तो किसी का उजडा ‘सुहाग’

On: March 22, 2024 7:02 PM
Follow Us:

ब्लास्ट में झुलसे श्रमिकों तीन की ओर मौत, मरने का आकंडा पहुंचा 10

Rewari Boiler Blast: इंडस्ट्रियल एरिया धारूहेड़ा स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली लाइफ लॉन्ग कंपनी में बॉयलर फटने से झुलसे कर्मचारियों की मौत की संख्या अब 10 हो गई है। तीनअन्य कर्मचारियों ने देर रात रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया, जबकि चार कर्मचारियों की हालत अभी गंभीर है। वहीं इतने बड़े हादसे के बावजूद अभी तक कंपनी मालिक और ठेकेदार की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Rewari News: नंदरामपुर बास में दाखिले के लिए चलाया अभियान

बता दे कि 16 मार्च को कंपनी में करीब पौने सात बजे डस्ट कलेक्टर में ब्लास्ट हो गया था। जिससे कंपनी में आग लगई थी। इसी के कंपनी में 39 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए थे। कर्मचारियो को रेवाडी धारूहेडा में भर्ती करवाया गया था।

यह भी पढ़ें  Haryana News: संपत्ति सर्वे के बाद हरियाणा में आएगा बदलाव, 31 लाख लोगों को जल्द मिलेगा अपनी जमीन का मालिकाना हक

 

Rewari Boiler Blast: वहीं रेवाडी से 23 कर्मचारियों को रोहतक रैफर किया गया था जिनमें चार श्रमिको को दिल्ली रैफकर दिया गया था। अभी तक दो कर्मचारियों की दिल्ली तथा 8 कर्मचारियों की रोहतक मे मोत को चुकी है।

Rewari Life Long Blast : झुलसे 10 श्रमिकों की मौत, परिजनो की अटकी सांसे ?

बुझ गया चिराग, उजड गया सुहाग: बता दे हादसे में मारे गए देवानंद की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। जैसे ही उसकी डेड बोडी गांव मे पहंची तो पत्नी व परिजनोंं का रो रोक बुरा हाल है। वहीं भाकरी के विजय कुमार अपने माता का पिता की इकलोटी संतान थी। उसके दो बच्चे है पूरे परिवार की जिम्मा टिका हुआ था। उसकी मौत से घर का चुल्हा जलना ही रूक गया है।

यह भी पढ़ें  Gurugram: मानेसर हार्डवेयर की दुकान में लगी भयंकर आग

LIFE LONG DHR 2

10 श्रमिकों की मौत: थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार 17 मार्च रोहतक से 8 श्रमिकों को दिल्ली रैफर किया गया था। 18 मार्च को दिल्ली अस्पताल में यूपी के बहराइच के गांव भाकरी निवासी विजय (35) ने दम तोड दिया था। वहीं 19 मार्च की रात को रोहतक पीजीआई में यूपी के मैनपुरी के गांव उसानिधा निवासी अजय (32), यूपी के गोरखपुर पोस्ट काकरखोर,

गांव सेवल निवासी रामू (28), यूपी के फैजाबाद के गांव जखोली निवासी राजेश (38) तथा दिल्ली में यूपी के हरदोई के गांव कपूरपुर निवासी पकंज ने दम तोड दिया। वहीं 20 मार्च रात को अयोध्या के जंगीकापुरा के रहने वाले अमरजीत (38) ने तथा 21 मार्च को यूपी के गोंडा जिले के तारबगंज निवासी देवानंद (22) ने भी दम तोड दिया।

यह भी पढ़ें  सीएम मनोहर लाल ने किया ऐलान, हरियाणा में इस बार इस मुद्दे पर लडेगी चुनाव, INDIA Alliance की होगी जमानत जब्त

Rewari Life Long Blast : झुलसे 10 श्रमिकों की मौत, परिजनो की अटकी सांसे ?

वहीं शुक्रवार को यूपी के गोंडा गांव के तारबबंज निवासी मनोज (25), बहराईच के गांव कपूरपुरा निवासी दीवेश (20) व यूपी के सिकराना निवासी धनशयाम(25) के रूप में हुई है।

Rewari: मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर AIUTUC ने निकाला जुलूस

थान प्रभारी जगदीश ने बताया कि शुक्रवार तक मृतको की संख्या दस हो गई है। सभी मृतको का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now