मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rape news Haryana: महिला ने लगाया रेप का आरोप: चंडीगढ़ व हिसार में दोस्तो के घर लेजाकर किया दुष्कर्म, जानिए कौन है जजपा नेता गोदारा

On: December 12, 2021 8:43 AM
Follow Us:

हरियाणा: हिसार की महिला से दुष्कर्म के आरोप में फंसे जजपा नेता रमेश गोदारा की मुश्किलें ओर बढ़ गई है। अब उसके साथ साथ उसके दो दोस्त भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रमेश गोदारा ने उसके साथ चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी के घर और हिसार में प्रोफेसर के घर पर भी दुष्कर्म किया था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर रमेश के दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाएगी। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को भी चंडीगढ़ बुलाया है। रविवार को पीड़िता को साथ ले जाकर एमएलए हॉस्टल में मौका मुआयना किया जाएगा। एसपी सिटी केतन बंसल ने बताया कि हिसार महिला थाने से इस केस के असल दस्तावेज अभी मिले नहीं हैं। दस्तावेज मंगवाए गए हैं।
पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल:
पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाईकोर्ट से इंसाफ की गुहार लगा रही है। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि रमेश गोदारा 2017 में उसे दवाई दिलवाने कालका लेकर गया था। रात को उसने अपने भाई के घर रुकने के लिए कहा था। लेकिन वह उसे एमएलए हॉस्टल ले गया। उसने बताया, भाई कहीं बाहर गया हुआ है। इसलिए यहीं रुकना पड़ेगा। यह भी आरोप लगाया कि गोदारा ने उसके साथ चंडीगढ़ में अपने दोस्त हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी के मकान में भी दुष्कर्म किया। यही नहीं, हिसार में अपने प्रोफेसर दोस्त के घर ले जाकर भी दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें  Haryana CM ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

गुरुग्राम में जब उसके पति ड्यूटी पर चले जाते थे तो वह घर आकर दुष्कर्म करता था। आरोपी उसकी अश्लील तस्वीरों की धमकी देकर उसे बार बार कॉल कर बुलाता था। रमेश गोदारा उसके भाइयों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। रमेश उसकी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता था। उसने यह भी कहा था कि थाने, अदालत और डिप्टी सीएम सब उसके हैं। वहीं दूसरी ओर आरोपी ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि यह साजिशन हुआ है। आज तक उनके चरित्र पर कभी दाग नहीं लगे हैं।
हिसार पुलिस से मिली जीरो एफआईआर के बाद रमेश गोदारा के खिलाफ सेक्टर 3 पुलिस थाने में दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले गंभीरता से जांच की जा रही है। -कुलदीप चहल, एसएसपी

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now