मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: इतिहास दोहराने की तैयारी में राव, गवाह बनेगा पटौदी

On: June 24, 2023 7:41 PM
Follow Us:

रैली में हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ रहेंगे मौजूद

Haryana News : मिशन 2024 की तैयारियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पुरे होने पर भाजपा की ओर से रविवार को पटौदी के जाटौली नई अनाज मंडी में गौरवशाली भारत रैली का आयोजन होगा। रैली का संयोजन स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को सौंपा गया है।Haryana News

यह रैली एक बार फिर केवल गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि समूसे दक्षिणी हरियाणा में राव के जनाधार को साबित करेगी। इसकी गवाह एक फिर पटौदी की वीर भूमि ही बनेगी। रैली की तैयारियों में कई दिनों से जुटे राव के समर्थकों का उत्साह चरम पर हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पिछली रैलियों की तरह ही राव के खाते में एक और सफल रैली जुड़ेगी।

 

RANDHIR

गौरतलब है कि कांग्रेस से बगावत के समय राव इंद्रजीत सिंह ने पटौदी में महारैली कर वहीं से दक्षिणी हरियाणा के हितों की हुंकार भरी थी। इस रैली को देखकर विपक्ष के होश पख्ता हो गए थे। रैली के माध्यम से ही प्रदेश की नहीं देश की सियासत के शीर्ष नेताओं को राव ने भीड़ जुटाकर साफ संदेश दे दिया था कि हरियाणा में उनकी सियासी पकड़ को कमजोर न समझा जाए।IGU में पीजी कोर्सों के लिए आवेदन शुरू, 28 जून तक करें ऑनलाइन अप्लाई

यह भी पढ़ें  E-Detection Challan: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने का बना रहे है प्लान ? ये डॉक्युमेंट नही हुआ तो कटेगा भारी चालान

क्षेत्र की जनता आज भी उनके साथ खड़ी है। गाहे-बगाहे राव क्षेत्र की जनता को अपना हौसला और ताकत करार देते हैं। जिस तरह से गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी और नारनौल तक की उनके खास समर्थकों की टीम रैली की तैयारियों में जुटी है, उससे रैली में ऐतिहासिक भीड़ का अंदाजा लगाया जा रहा है।

 

रैली के लिए अनाज मंडी में बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। उनकी टीम में शामिल गुरुग्राम और रेवाड़ी के समर्थक रैली स्थल पर लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। गर्मी को देखते हुए रैली स्थल पर लोगों के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं। निसंदेह राव की यह रैली अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए याद की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाडी की 10 साल की बेटी ने मांउट एवरेस्ट बेस कैंप किया फतेह

RAILLY

मील का पत्थर साबित होगी पाटोदी की रेली: सुनीता यादव
धारूहेडा: मिशन 2024 की तैयारियों को लेकर मोदी सरकार के नो साल पूरे होने भाजपा की ओर से रविवार को पाटोदी के जाटोली की अनाज मंडी में गौरवशाली भारत रैली का आयोजन किया जा रहा है।

रैली का संयोजन स्थानीय सांसद व एवं केंद्रीय मंत्री राव इंंद्रजीत को सौंपा गया है। वार्ड 12 की पार्षद सुनीता देवी व समाजसेवी रणधीर सिंह ने धारूहेड़ा क्षेत्र के गांवो को दौरा कर आमजन को न्यौता दिया।

उन्होंने कहा यह रैली एक बार फिर केवल गुरूग्राम ही नहीं बलिक समूचे दक्षिण हरियाणा की जनाधार होगी। रैली के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी नितियो के साथ आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी। इस रैली में कई भाजपा दिग्गज शामिल होंगे। निश्चिति रूप से राव के संजोजन मे होने वाली रैली अहीरवाल में भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होगी।Haryana NewsI

यह भी पढ़ें  दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर अब ड्रोन से कट रहे चालान, वाहन चालक हुए हैरान

PATODI 2

भाजपा के दिग्गज होंगे शामिल

राव समर्थकों के साथ भाजपा की भी पूरी टीम भी रैली की तैयारियों में जुटी है। लगातार बैठकों का दौर जारी है। रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा की जिला टीम भी पूरी तरह सक्रिय है। रैली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब देब, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश सरकार में कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल होंगे। प्रदेश स्तरीय दूसरे कई बड़े नेता भी रैली में शामिल होंगे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now