मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

राजपूत समाज ने विरोध प्रदर्शन कर निकाला जूलुस, हत्यारों को फांसी देने की मांग

On: December 7, 2023 4:43 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: जयपुर में गेंगस्टर से जुड़े बदमाशों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखेदव सिंह गोगामेडी की गोली मारमार निर्मम हत्या कर दी है। राजपूत सभा धारूहेड़ा व भिवाड़ी की ओर से बृहस्पतिवार को हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कस्बे में विशाल जूलूस निकाला।

rajput

राजस्थान सरकार व पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर जमकर नारे बाजी की। बाद में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय राजावत की अगुवाई में नायब तहसीलदार श्याम सुंदर को ज्ञापन सोंपा।हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्बीर, 21.27 करोड़ से होगा कायाकल्प

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में ठेकों की बोली से हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई, जुटाए 12615 करोड़ रुपये

ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सरेआम गुंडागदी हो रही है। मिलने के लिए आए ओर प्लानिंग से अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसे दरिंदगों को फांसी की सजा दी जाए ताकि गेंगस्टर से जुडे लोगो को अपने कारनामों का अहसास हो सके।

बाजार मेंं किया प्रदर्शन: दोपहर बडी संख्या में राजपूत समाज से जुडे लोग एकत्रित हुए तथा भगत सिंह चौक से उपतहसील तक व बाजार में​ विरोध प्रदर्शन करते हुए जलूस निकाला। इस मौके पर धारूहेड़ा राजपूत सभा के प्रधान सेवानिवृत सूबेदार मेजर चरण सिंह, कप्तान सिंह, जितेंद्र नेगी, गंगा सिंह, हनुमान सिंह, बीरसिंह, लाला राजपूत, राजेश सेनी, हरकेश, राहुल राजपूत, रजनी देवी, इंदु नेगी, ममता छोकर, बबीता देवी, उषा देवी, ज्योति देवी आदि मोजूद रही।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now