मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railways news: हरियाणा से गुजरने वाले ये ट्रेन हुई रद्द, इनके बदले रूट, यहां पढे पूरी डिटेल्स

On: October 29, 2024 11:29 AM
Follow Us:

Railways news: रेल में यात्रा करने वालो के लिए बहुत जरूरी न्यूज है। दीपावली से पहले हरियाणा के रास्ते चलने वाली चार ट्रेनों को 29 नवंबर से लेकर 13 जनवरी तक रद्द कर दिया है । इतना ही नहीं 6 रेलगाड़ियों के रूट में परिवर्तन किया गया है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इसी के चलते बडा बदलाव करना पडा है।

इन ट्रेनो के बदले रूट

  • गाड़ी संख्या 20487, बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन 28 नवंबर से 9 जनवरी तक (13 ट्रिप) बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।

 

  • \गाड़ी संख्या 22996, जोधपुर-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस शहर में 8 हजार घर गिराएगी सरकार, विभाग ने जारी किया नोटिस

 

TRAIN

  • गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 20488,
  •  28 नवंबर से 10 जनवरी तक (13 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। Railways news

 

 

  • गाड़ी संख्या 22995, दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 28 नवंबर से 12 जनवरी तक (46 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 14733, बठिंडा-जयपुर 28 नवंबर से 12 जनवरी तक (46 ट्रिप) बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14715, हिसार-जयपुर ट्रेन 18 नवंबर से 12 जनवरी तक (56 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा खातीपुरा तक संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-जयपुर स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।Railways news
  3. गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा ट्रेन 19 नवंबर से 13 जनवरी तक (56 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 14716, जयपुर-हिसार ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन उतरी सडकों पर, जानिए क्यों करना पडा ऐसा ?

ये ट्रेने रहेगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 09639, मदार-रेवाड़ी ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 04703, बठिंडा-जयपुर ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 04704, जयपुर-बठिंडा ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    गाड़ी संख्या 09640, रेवाड़ी-मदार ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।Railways news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now