मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News Haryana: पार्टी एक, कार्यक्रम दो, आखिर क्या संदेश दे गया ये बावल का होली मिलन समारोह

On: March 5, 2023 6:48 PM
Follow Us:

Best24News, Haryana News : हरियाणा के जिला रेवाडी मे बावल कस्बा हमेशा चर्चा में ही रहा है। एक बार फिर होली मिलन समारोह को लेकर राजनीतिक चर्चाए जोर शोर से है। हर कार्यकर्ता इस अपने अपने एंगल से भांप रहा है।

एक ही शहर में एक ही पार्टी के दो कार्यक्रम आयोजित होने से कार्यकर्ता की असमंजस में है। हर कार्यकर्ता अपने अपने अपने हिसाब से इसका अंदाजा लगा रहा हैं कईयो का तो यह भी कहना है राव खेमेंं ने अपना अलग कार्यक्रम किया है।उतराखंड सेवा समिति ने धारूहेडा में मनाया होली मिलन समारोह, बच्चो ने दी रंगारंग प्रस्तुति

यह भी पढ़ें  Railway News: यात्री ध्यान दे! इस रूट की ट्रेने हुइ रद्द, यहां पढें ट्रेनो के नाम

 

बावल में हुए दो कार्यक्रम मे: बावल में रविवार को दो जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहला कार्यक्रम हरियाणा के सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल की ओर से अनाज मंडी परिसर होली मिलन समारोह आयोजित किया। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री चौ. जसवंत सिंह ने भी बावल कस्बे में ही होली मिलन का आयोजन किया।

दोनो में खूब भीड: कैबिनेट मंत्री होने के कारण डॉ. बनवारीलाल का समारोह पूरी तरह दमदार रहा, लेकिन यहां चर्चा भीड़ से अधिक राजनीतिक संदेश की है। चौधरी जसवंत के कार्यक्रम की चर्चा आजकल जोरो पर है।JASWANT

यह भी पढ़ें  REWARI: स्कॉर्पियो गाड़ी में लगी आग, हाईटेंशन तार टूट कर गिरी

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और रेवाड़ी विधानसभा सीट से पिछली बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुनील मूसेपुर जसंवत के कार्यक्रम में शामिल हुए। जसवंत के कार्यक्रम में शामिल होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा का एक खेमा चौधरी जसवंत को भी टिकट की दौड़ में गंभीरता से शामिल कराना चाह रहा है।

समारोह में पहुंचे आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल जी के साथ फूलों की होली खेल कर होली मिलन समारोह मनाया। उन्होंने कहा की होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आता है।
गेहूं फसल पर गर्मी की मार, कृषि वैज्ञानिकों ने बताए उपाय
ये रहे मौजूद: इस मौके पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अमर सिंह महलावत, पंचायत समिति चेयरमैन छत्रपाल सिंह, नगर पालिका बावल उपप्रधान अर्जुन चौकन, नगरपालिका पूर्व प्रधान अमर सिंह महलावत, बावल भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह,

यह भी पढ़ें  Covid 19 India Updates: कोविड को लेकर लोग सीरियस नही, बीते 24 घंटे में मिले 3.33 लाख नए केस, 525 संक्रमित ने तोडा दम

भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयवीर योगी, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र छिल्लर, रामसिंह सामरिया भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष, चित्र कुमार, जितेंद्र कुमार सह मीडिया प्रभारी एस सी मोर्चा भाजपा आदि उपस्थित रहे।

खास निष्कर्ष:

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now