दिल्ली जयपुर हाईवे पर बडा हादसा टला, चालक व क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
धारूहेडा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर गोल्डन हट के निकट शुक्रवार शाम को गैस से भरे एक ट्रक में आग लग गई। धमाके के साथ कई बार ब्लास्ट हुआ। जिसके चलते ट्रके के परखच्चे उड गए।
आग से ट्रक व गैस जलकर राख हो गए। करीब एक धंटे में आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक सब कुछ जल चुका था। आग लगने की सूचना पाकर थाना धारूहेडा पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचीं
दमकल विभाग को सूचना मिली थी हाईवे पर किसी ट्रक में आग लग गई है। दमकल विभाग से बलजीत, राजू, विक्की, राजकुमार मौके पहुंचे तो ट्रक में भयकर आग लगी हुई थी। टीम ने करीब एक घंटे मे आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार ट्रक मे फ्रीज में भरी जाने वाले गैस थी। गैस के लीकेज होने से आग लग गई। गनीमत यही कि आग लगते चालक ट्रक से कूद गया अन्यथा बडा हादसा हो सकता था।
लगा जाम: यूपी निवासी ट्रक चालक अवधेश ट्रक लेकर धारूहेडा से बावल की ओ रहा था। उसे मध्य प्रदेश में गैस लेकर जाना था। हाईवे नं 48 पर गोल्डन हट के पास गैस मे रिसाव होने आग पकड गई। आग हाईवे पर ट्रक में आग लगने से जयपुर मार्ग पर जाम लग गया। इतना ही नहीं ट्रक में लगी आग मे हुए बलास्ट पास ही हाईवे पर कबाडी का सामान भी जल गया। सूचना मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने यातायात को सूचारू करवाया।

















