मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

MSP : हरियाणा में इस दिन शुरू होगी सरसों की खरीद, जानिए क्या है MSP रेट

On: February 20, 2025 9:09 AM
Follow Us:

MSP: हरियाणा में किसानों को फसल बेचने को लेकर कोइ पेरशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि इस बार हरियाणा में सरसों की फसल 15 मार्च से ही सरकारी खरीद शुरू कर दी जाए। सीएम बताया कि एमएसपी के चलते इस बार सरसों को रेट 5950 रुपए क्विंटल तय किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने रबी विपणन मौसम 2025-26 के दौरान सरसों की खरीद की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान ये बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जा रहा है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें  Haryana news: ब्याज का लालच देकर करोड़ों की Thagi, कंपनी का एमडी 5 साल बाद काबू

 

बंफर होगा सरसो का उत्पाद: बता दे कि हरियाणा में आम तौर पर 17 से 20 लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई जाती है। जिसके चलते इस बार रबी फसल सीजन 2024-25 के दौरान 21.08 लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई गई है। ऐसे में अंदाजा है कि सरसो उत्पादन 15.59 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है।

मेरी फसल मेरा ब्योरा पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन जरूरी: सीएम हरियाणा ने बताया कि समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत और सत्यापित करवानी आवश्यक होती है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम सैनी ने विभागों में जल्द भर्तियों का किया ऐलान

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में सरसों की खरीद हैफेड एवं हरियाणा राज्य भण्डारण निगम द्वारा की जाएगी। बैठक में कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हैफेड, हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग और हरियाणा राज्य भण्डारण निगम के अधिकारी मौजूद थे। MSP

जानिए कितनी मंडियों में की जाएगी खरीद: सरसों की खरीद के लिए 108 मंडियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड और संबंधित विभागों को सरसों की खरीद सुचारू रूप से करवाने के आदेश दिए गए है। बता दे कि इस बार हरियाणा में सरसों की फसल 15 मार्च से ही सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी।MSP

यह भी पढ़ें  Rewari News: बाबा झेरिया का मेला 8 को, धारूहेडा में होगा विशाल कुश्ती दंगल

सीएम ने मीटिंग के दौरान कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now