धारूहेड़ा: रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक चिरंजीव राव ने धारूहेड़ा – भिवाड़ी लिंक रोड राव मातादीन मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल तोड़ कर किया। इस सडक के बनने से दो राज्यों के बीच आवागमन सरल हो जाएगा। इतना ही नहीं भिवाड़ी जाने के लिए लोगों को घूम कर नहीं जाना पडेगा।Sports News: नॉर्थ जोन जुनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में रेवाडी की मुस्कान ने जीता गोल्ड
विधायक ने कहा कि भाजपा ने अग्निपथ योजना लागू करके अहीरवाल के नौजवानों का फौज में भर्ती होने का सपना चकनाचूर कर दिया है। विधायक ने कहा कि पहले हरियाणा से हर साल फौज में साढ़े 5 हजार की पक्की भर्ती होती थी। लेकिन भाजपा सरकार की अग्निवीर योजना से इस बार सवा 9 सौ भर्ती की जिसमें से 210 को ही 4 साल बाद पक्की भर्ती मिलेगी। हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीखें घोषित, जानिए कब होगी ?
चिरंजीवी राव ने कहा कि जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश निवेश, खेल-खिलाड़ी के मान-सम्मान, कृषि उत्पादकता, रोजगार दर, विकास में नंबर 1 पर था। उस हरियाणा को भाजपा-जजपा ने बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर 1 बना दिया है।हरियाणा के इस गांव में लगा देश का पहला ग्रीन एनर्जी बिजली प्लांट, पराली से बनाई जा रही है बिजली
इस सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया। पिछले 9 साल में इस सरकार ने नया काम तो कोई किया नहीं है। उन्होंने कहा प्रॉपर्टी आई डी , पहले गलत बना दी अब लोगो को इसके लिए धक्के खाने पड़ रहे है।
















