मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Heat Waves: कहीं काल ना बन जाए Heat strok ! जानिए लू से बचने को क्या करें?

On: April 24, 2023 8:49 PM
Follow Us:

हरियाणा: प्रदेश मे गर्मी ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने का आह्वान किया है।Rewari के 152 गांवो की होगी कायापल्ट, विकास कार्य के लिए इतनी राशि् हुई मंजूर

गर्मी से होती है ये बीमारियां: गर्मियों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें  Rewari: हरियाणा में मेला देखने आए राजस्थान के 3 युवकों की बाइक चोरी

बचाव में ही बचाव: जब भी धूप में घर से बाहर निकलें तो हल्के रंगों के ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहने व इसके साथ सुरक्षात्मक चश्में, छाता, पगडी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें। यात्रा के समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।GARMI

यदि आपका कार्यक्षेत्र इस प्रकार का है कि आपको धूप में कार्य करना है तो आप धूप से बचाव के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें तथा अपने सिर, गर्दन व चेहरे पर नम कपड़ा जरूर रखें। इसके साथ साथ शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे।

यह भी पढ़ें  UPI Payment: बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट! सिर्फ एक कोड से होगा पेमेंट

ज्यादा पीए पानी: इसके लिए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, पानी, जूस, छाछ, नींबू पानी आदि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के स्ट्रोक, गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द , मतली और दौरे के लक्षणों को पहचाने, यदि आप थकान व कमजोरी व बीमार जैसा महसूस कर रहें है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें।

हरियाणा में किरायेदारों और पट्टेदारों को बड़ा तोहफा, इस संपत्ति पर मिलेगा मालिकाना हक
पशु पक्षियो का रखे ख्याल: आम नागरिक गर्मी के मद्देनजर स्वयं का बचाव करने के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें। गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए भी छाया व पीने के पानी का प्रबंध सुनिश्चित करें ताकि ये बेजुबान गर्मी में प्यास से न मरें।

यह भी पढ़ें  RWA Sector 4 Dharuhera आपातकालीन बैठक 2 को

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पालतू जानवरों को घर से बाहर न छोड़े व कोशिश करें कि दिन में 12 बजे से 3 बजे के बीच आमजन व पशुधन बाहर धूप में जाने से बचें।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now