धारूहेडा: सुनील चौहान। कस्बे के गांव आकेडा में नवरात्रों पर Mata jagran: माता जागरण का अयोजन किया गया। दिल्ली व राजस्थान से आए कालाकारो ने माता की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर मेरी बेटी मेरा अभिमान के संयोजक राकेश सैनी, अधिवक्ता अनिल यादव बतौर अतिथि मौजूद रहे। माता जागरण का शुभारंभ दीप प्रज्जलित कर किया गया।
समाजेसवी अनिल यादव ने बताया कि आकेडा में हर साल माता जागरण करवाया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों से एक ओर भाई चारा बढता है, वहीं लोगों में धार्मिक भावना पैदा होती है। सुबह माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभी आगुतंको को जागरण आयोजकों की ओर मता की फोटो भेंटकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रेम सरपंच आकेडा, मलखान सरपंच मालपुरा, भरत तौगड घटाल, राकेश राव, कर्मवीर राठी, रणधीर सिंह, डालचंद, अशोक कुमार, लछमन नंबरदार, रणधीर सिंह, देविद्र ,ऊपेद्र आदि मोजूद रहे















