मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ऐतिहासिक होगा रेवाडी में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह-Best24news

On: April 8, 2022 3:50 PM
Follow Us:

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पीतल नगरी में किया जाएगा भव्य स्वागत
Best24News, Rewari : सैनी सभा रेवाड़ी (saini Sabha rewari) की ओर से आगामी जयं​ती समारोह इतिहासिक होगा। दस अप्रैल को सैनी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले (Mahatma Jyotiba Phule Jayanti Celebrations in Rewari )  महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

शुक्रवार को संस्था पदाधिकारियों ने लेते हुए विभिन्न प्रभार संभाल रही टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सैनी सभा के प्रधान शशिभूषण सैनी ने दावा किया कि महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा तथा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पीतल नगरी में अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते डीटीपी कार्यालय का ड्राइवर गिरफ्तार

शुक्रवार को संस्था पदाधिकारियों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्हें अंतिम रूप प्रदान किया। इस दौरान आयोजन को लेकर गठित की गई विभिन्न टीमों को आवश्यक-दिशा निर्देश देते हुए सैनी सभा के प्रधान शशिभूषण सैनी ने कहा कि ओबीसी के बड़े नेता एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के रेवाड़ी आगमन को लेकर समाजबंधुओं के साथ-साथ आमजन में भी भारी उत्साह है।

समारोह के आयोजन को लेकर गठित प्रचार कमेटी व सभा पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभा पदाधिकारियों ने जैतपुर, मौजाबाद व कुतुबपुर स्थित शहर की अनेक बाहरी कालोनियों में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा लोगों को समारोह का निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें  अलवर बाइपास पर बने रैंप को तोड़ा, धारूहेड़ा पहुंचा भिवाड़ी का रसायनयुक्त काला पानी

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले दो वर्षों से इस समारोह का आयोजन नहीं हो पा रहा था, लेकिन संस्था ने इस वर्ष इस आयोजन को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि इस इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। जबकि कुरुक्षेत्र से सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नायाब सिंह सैनी व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत बतौर अति विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव, ऑल इंडिया सैनी समाज के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी व पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल सैनी विशिष्ट अतिथि होंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान रोशनलाल सैनी, संरक्षक सूर्यकांत सैनी, हरिसिंह सैनी, धर्मेंद्र सैनी, सर्वेश सैनी, गिरधारीलाल, प्राचार्य अनिता यादव सहित स्कूल स्टॉफ सदस्यगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Rewari News: 32.31 लाख रुपये से लगाई जाएगी Foot Overbridge में लिफ्ट , जानिए कब तक होगा काम पूरा ?

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now